फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, केजीएमयू के दो डॉक्टर सहित मिले आठ पॉजिटिव; अब तक मिल चुके हैं 22 केस

Wed, 11 Jun 2025 07:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Covid cases in UP: यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना केस बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को जिले के अलग-अलग इलाकों से आठ कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
कोरोना के केस लखनऊ में बढ़ते जा रहे हैं। - फोटो : Adobe Stock Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुधवार को अलग-अलग इलाकों से आठ लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसमें केजीएमयू की एक रजिडेंट डॉक्टर व एमबीबीएस छात्र है। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है। जबकि 22 लोगों को कोरोना हो चुका है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया केजीएमयू के गायनी विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को बीते शुक्रवार से बुखार, सर्दी-जुकाम, बदन दर्द जैसे लक्षण थे। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह गृह जनपद लखीमपुर खीरी चली गईं हैं। केजीएमयू के एमबीबीएस थर्ड ईयर स्टूडेंट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों मरीजों के लक्षण बेहद हल्के हैं। दोनों को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस छात्र हॉस्टल में रहता है। उसे आईसोलेट कर दिया गया है।

इंदिरानगर में दिल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव
इंदिरा नगर के मयूर विहार कॉलोनी के 61 साल के बुजुर्ग मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उसे दिल की गंभीर परेशानी है। कोरोनरी आर्टरी में 50 फीसदी ब्लॉकेज है। वह होम आइसोलेशन में है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें