फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने रोका, रायबरेली हरिओम के परिजनों से मिलने जा रहे थे

Sat, 11 Oct 2025 01:14 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ ब्यूरो

सार

लखनऊ में अजय राय रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उनको रोक लिया। 
विज्ञापन
अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रायबरेली में हरिओम वाल्मीकि के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए जाने की तैयारी में हैं। लेकिन, पुलिस ने उनको रास्ते में ही रोक लिया है। इसी वजह से पार्टी कार्यालय पर सुबह से ही भारी संख्या में फोर्स लगा दी गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी हालत में रायबरेली नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन



 

पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

दरअसल, हरिओम वाल्मीकि की मॉब लिंचिंग के दौरान मौत हो गई थी। जिस वक्त लोग पीट रहे थे, उसे समय हरिओम ने राहुल गांधी का नाम लेते हुए गुहार लगाई थी। राहुल गांधी ने भी फोन करके हरिओम के परिजनों से बातचीत किया था।

अजय राय कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी हरिओम के फतेहपुर स्थित आवास पर गए थे। अब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल हरिओम के परिजनों को आर्थिक मदद देना चाहता है। आर्थिक मदद देने के लिए वे शनिवार को रायबरेली जा रहे थे। पुलिस ने रोक लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पुलिस इको गार्डन ले जाना चाहती थी। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी पार्टी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस ने अजय राय को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें