गोमती नगर में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में थाना गोमती नगर में सुसंगत धाराओं में एफ़आइआर दर्ज की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारियां हुई हैं। इनमें से दो पवन यादव और सुनील कुमार हैं।
उत्पात मचा रहे युवक वहां से गुजरने वाले वाहनों पर पानी उड़ेल रहे थे। लोग चुपचाप निकल जा रहे थे। जब बाइक पर युवती को आते देखा तो उत्पाती उसे घेरकर टूट पड़े। कुछ लोग उनकी करतूत का पुल के ऊपर वीडियो बना रहे थे। ये देख आरोपी भड़क उठे और उन लोगों से गाली-गलौज भी की।
बेबस रहा युवक, हाथ जोड़कर बोला-जाने दो
महिला के साथ मौजूद युवक बेबस रहा। इसका कारण यह था कि उत्पात और छेड़खानी करने वालों की संख्या काफी ज्यादा थी। उसके सामने युवती से छेड़छाड़ की गई।
किसी का भय नहीं रहा...
हुड़दंगी हर एक वाहन को रोक रोक कर उसमें पानी उड़ेल रहे थे। इस दौरान एक किसी अफसर की कार और पीएसी का वाहन भी गुजरा। युवकों ने इन पर भी पानी उड़ेला। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्पातियों को किसी का भय नहीं था।