लखनऊ में अब निजी अस्पताल व जांच केंद्रों को शुरू करने के आदेश दे दिए गए हैं। हालांकि यहां कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करना होगा। कोई भी निजी सेंटर इसमें लापरवाही बरतेगा तो उसे बंद कर पंजीकरण रद्द किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने नर्सिंग होम एसोसिएशन संग बैठक करके अस्पतालों व जांच सेंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने आदेश भी जारी कर दिया है। मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन ने निजी सेंटर को शुरू करने का फैसला किया है।