गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बड़े पैमाने पर तीन दिन डायवर्जन लागू रहेगा। 22 जनवरी को पहली रिहर्सल के दिन, फिर 24 को फुल ड्रेस रिहर्सल के दिन और आखिर में 26 जनवरी को। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है।
चारबाग रेलवे स्टेडियम के सामने व हजरतगंज चौराहे तक की यातायात व्यवस्था:
सुबह 6 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने (बालविद्या मन्दिर) के आस-पास का क्षेत्र यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा, जिससे इस स्थान पर परेड की टुकड़ियां खड़ी हो सकें।
1. आलमबाग, मवैया की ओर से चारबाग जाने वाला यातायात लाटूश रोड गुप्ता तिराहा से रविन्द्रालय (बालविद्या मन्दिर) केकेसी की ओर नहीं जा सकेगा। ये यातायात चारबाग लाटूश रोड (गुप्ता तिराहे) से बाएं बांसमंडी चौराहा कैसरबाग या रविन्द्रालय से दाहिने यू-टर्न कर मवैया, आलमबाग होते हुए जाएगा।
2. डीएवी कॉलेज ओवर ब्रिज ढाल से, बांसमंडी चौराहे से गुरु गोबिंद सिंह चौराहा (राणा प्रताप) की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। ये यातायात कैसरबाग या चारबाग तिराहे से दाहिने नत्था तिराहा, मवैया, आलमबाग होकर जाएगा।
3. मोहन होटल तिराहे से केकेसी एपीसेन रोड तिराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। ये यातायात बांसमंडी, रविन्द्रालय तिराहा से दाहिने यू-टर्न कर नत्था, मवैया होकर जा सकेगा।
4. केकेसी तिराहा से चारबाग रविन्द्रालय व राणा प्रताप चौराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। ये यातायात लोको चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहा, आमलबाग या सदर कैंट, अब्दुल हमीद चौराहा, एसएन ओवरब्रिज, लालबत्ती, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जाएगा।
5. सदर व कुंवर जगदीश चौराहा, लोको चौराहा से केकेसी, चारबाग की ओर जाने वाला यातायात लोको चौराहे से आगे नहीं जाएगा। ये यातायात लोको वर्कशाप फतेहअली चौराहा आलमबाग या सदर कैंट होकर जाएगा।
6. राणा प्रताप चौराहे से छितवापुर चौकी, केकेसी, चारबाग की ओर यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात बांसमंडी चौराहा होकर जाएगा।
7. हीवेट रोड तिराहे से राणा प्रताप चौराहे की ओर यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात बांसमंडी या अशोक लाट कैसरबाग चौराहा होकर जा सकेगा।
8. उदयगंज, सिंचाई भवन से एनेक्सी की ओर व हुसैनगंज चौराहा की ओर आने-जाने वाला यातायात को लाल बहादुर शास्त्री तिराहे से सिसेंडी विधान सभा की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात लालबत्ती चौराहा या उदयगंज तिराहे से सदर ओवर व्रिज होते हुए जा सकेगा। केवल कार पास वाले वाहनों को सचिवालय विधानभवन के पीछे सड़क के प्रवेश द्वार से सचिवालय के अन्दर जाने की अनुमति होगी।
9. सदर ओवर ब्रिज से हुसैनगंज होते हुए यातायात कैसरबाग की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात कैंट, अब्दुल हमीद, एसएन पेट्रोल पंप, कटाईपुल, बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा, संकल्प वाटिका, सुशीला स्मृतिका, हनुमान सेतु, सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध, सीडीआरआई होते जाएगा।
10. बंदरियाबाग चौराहा से हजरतगंज की ओर जाने वाला यातायात बंदरियाबाग से आगे नहीं जा सकेगा। ये यातायात सीधे गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा या लालबत्ती चौराहा से सदर कैंट होकर जा सकेगा। केवल कार पास वाले वाहन बंदरियाबाग से डीएसओ चौराहा होते हुए सिसेंडी तिराहा की ओर से विधान सभा गेट नं-7 से अन्दर जा सकेंगे।
11. कैसरबाग, अशोक लाट चौराहा की ओर से आने वाला यातायात हुसैनगंज चौराहा या बापू भवन (राॅयल होटल) चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ये यातायात बांसमंडी, नत्था तिराहा, आलमबाग या परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु मंदिर तिराहे से दाहिने, सुशीला स्मृतिका, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर जा सकेगा।