फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमौसी जोन के मुख्य अभियंता 37 साल की सेवा कर हुए सेवानिवृत्त

विज्ञापन
सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता राजत जुनेजा
विज्ञापन

विज्ञापन


जौनपुर से नौकरी के सफर की शुरुआत, लखनऊ में हुआ समापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी की महत्वपूर्ण बिजली व्यवस्था वाले अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा रविवार को 37 साल 23 दिन की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। बंगलाबाजारस्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में कर्मियों एवं अभियंताओं ने समारोह आयोजित कर उनका सम्मान कर भावभीनी विदाई दी। सेवाकाल के अंतिम दिन रजत जुनेजा ने बताया कि 8 अगस्त 1988 को बिजली विभाग की सेवा में आए। जौनपुर की टीएंडसी इकाई से बतौर सहायक अभियंता से सेवा की शुरुआत की। करीब 24 साल की सेवा के बाद अधिशासी अभियंता के पद पर प्रमोशन पाए। उन्होंने बताया कि उनके सेवाकाल का ज्यादा समय प्रयागराज, मिर्जापुर, गोरखपुर में ही बीता। इसके बाद अमरोहा, आगरा होते हुए लखनऊ पहुंचे और सेवा का समापन हुआ। समारोह में जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह , अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना, एक्सईएन नीरज कुमार, सेवानिवृत्त एक्सईएन सुनील कुमार आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन


अमर उजाला के बिजली शिविर को सराहा

रजत जुनेजा ने अमर उजाला के बिजली शिविर को बहुत सराहा। उन्होंने कहा कि अमर उजाला के फरवरी 2024 के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित पहले बिजली शिविर से बहुत प्रभावित हुआ था। उन्होंने कहा ऐसे शिविर से उपभोक्ताओं एवं पीड़ितों की समस्याओं के निराकरण में बहुत मदद मिलती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें