फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली कनेक्शन न देने वाले जेई को नोटिस, कमेटी करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
  : आवेदन को कर दिया निरस्त, आवेदक को घर से बुलाने पहुंचे कर्मचारी


  : जेई की दूसरी लापरवाही उजागर, मुख्य अभियंता ने नहीं की कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बिजनौर के सरवननगर निवासी पीएम आवास के लाभार्थी राजेश कुमार को बिजली कनेक्शन न देने वाले जेई को नोटिस जारी किया गया है। जेई रविंद्र
सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया, कि उसने राजेश कुमार को अब तक कनेक्शन क्यों जारी नहीं किया। यह नोटिस उस सहायक अभियंता अमित ने जारी किया, जिन पर खुद
ही कनेक्शन दिलाने की जिम्मेदारी थी।
   हालांकि, मध्यांचल निगम के निदेशक योगेश कुमार  ने पूरे मामले की जांच के लिए अधीक्षण अभियंता योगेंद्र कुमार सिंह व अधिशासी अभियंता रमेशचंद्र वाली दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी राजेश कुमार सहित अन्य लोगों को कनेक्शन न दिए जाने की जांच करेगी। उधर, राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में दो कर्मचारी कनेक्शन दस्तावेज सहित उनको
इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी के दफ्तर बुलाने आए थे। दरअसल, राजेश के झटपट पर किए गए आवेदन को निरस्त कर दिया गया है।
लापरवाहों को संरक्षण दे रहे अफसर
राजेश को कनेक्शन ने देने के मामले में जिस जेई रविंद्र सिंह को शुक्रवार नोटिस जारी किया गया, उसको पहले भी 20 जनवरी को नोटिस जारी हो चुकी है। इस नोटिस में नूतन मिश्रा को एक किलोवाट का कनेक्शन न देने की बात कही गई थी। जबकि नूतन मिश्रा ने 26 दिसंबर 2025 को झटपट पोर्टल पर आवेदन किया था। जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

सहित ऐसे लापरवाहों को अफसर महफूज आलम (जोनल मुख्य अभियंता), नीरज कुमार
(एक्सईएन कलेक्शन) संरक्षण दे रहे, जिन्होंने जेई-एसडीओ पर कार्रवाई नहीं की। आवेदक को कनेक्शन देने की जिम्मेदारी नीरज कुमार की है। इनकी लापरवाही से शासन-सत्ता की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें