फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उपकेंद्र पर नहीं सीढ़ी, ठेला, पोल से गिरा संविदा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

  एफसीआई उपकेंद्र का हाल, कर्मचारी का उपचार कराने ले गए व्यापारी

जेई, एसडीओ के दबाव में लंगूर की तरह पोल पर चढ़कर करना पड़ता काम

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी के आदेश पर भी अमौसी जोन के एफसीआई उपकेंद्र के कर्मियों को सीढ़ी, ठेला तक नसीब नहीं हो पा रहे हैं।
सीढ़ी, ठेला के अभाव में कर्मियों को लंगूर की तरह बिजली पोल पर चढ़कर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण करना पड़ रहा है। शनिवार को बिना सीढ़ी के पोल पर चढ़ा संविदा कर्मी गिर गया। हालांकि, यह कर्मचारी चोटिल हुआ, जिसका व्यापारियों ने उपचार कराया।
   व्यापारियों ने बताया कि बुद्धेश्वर चौराहे के पास दोपहर 12:30 बजे एफसीआई उपकेंद्र का संविदा कर्मी रवि बिना सीढ़ी के ही पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने पर पोल से नीचे गिर गया। बाजार के व्यापारी उसे लेकर डॉॅक्टर के पास ले गए। हालांकि, कर्मी को हल्की चोट ही आई थी। एसडीओ संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले ठेकेदार को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पत्र में सीढ़ी, ठेला व अन्य सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने को कहा है।

कर्मियों ने दो दिन पहले ही मांगे थे सुरक्षा उपकरण

उपकेंद्र के कर्मियों ने दो दिन पहले बृहस्पतिवार  को ही जेई आरके चौधरी व एसडीओ संदीप वर्मा को पत्र देकर सुरक्षा उपकरण मांगे थे। इनमें हेलमेट, जूते, सेफ्टी बेल्ट, सीढ़ी, ठेला और अर्थ राड आदि उपकरण मांगे थे। यह उपकरण शनिवार शाम तक नहीं मिल सका। व्यापारियों ने बताया कि कर्मियों का कहना कि बिना सुरक्षा उपकरण के 11 हजार व 440 वोल्ट की लाइन पर काम करने के लिए बेबस किया जा रहा है। जो कर्मचरी काम करने से इंकार करते तो उनको संविदा नौकरी से हटवाने के लिए धमकाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें