फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविमुक्तेश्वरानंद विवाद: माघ मेले में शंकराचार्य पर दो खेमों में बंटे अयोध्या के संत, देखें उनकी प्रतिक्रिया

Sat, 24 Jan 2026 04:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद विवाद को लेकर अयोध्या के संत दो खेमों में बंटे दिख रहे हैं। कुछ सीएम के समर्थन में, तो कुछ विपरीत हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राजू दास, पुजारी-हनुमानगढ़ी , सीताराम दास, महंत-साकेत भवन, देवेशाचार्य, संत- हनुमानगढ़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रयागराज में माघ मेला के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद को लेकर रामनगरी अयोध्या के संत दो खेमों में विभाजित दिख रहे हैं। ज्यादातर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े हैं। वह प्रयागराज प्रशासन की कार्रवाई को उचित ठहरा रहे हैं। इनका कहना है कि शंकराचार्य ने मर्यादा के विपरीत आचरण किया है। 

विज्ञापन


वहीं, कुछ संत शंकराचार्य का समर्थन कर रहे हैं। इनका मानना है कि माघ मेला के दौरान शंकराचार्य के साथ जिस तरह का बर्ताव प्रशासन और पुलिस की ओर से किया गया है, वह उचित नहीं है। कुल मिलाकर शंकराचार्य विवाद में अयोध्या के संतों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है।

शंकराचार्य की पदवी तक पहुंचा विवाद

बताते चलें कि माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के मौके पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच हुए टकराव के बाद यह मामला गरमाता नजर जा रहा है। स्नान को लेकर पैदा हुआ यह विवाद अब साधु-संतों तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं, टकराव के बाद यह विवाद शंकराचार्य की पदवी तक पहुंच गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें