फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 7.93 लाख के बिजली बिल पर पाए 6.38 लाख की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद के शशिकांत ने समाधान योजना में जमा किए 1,91,149 रुपये
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बिजली बिल समाधान योजना में अब तक के बकायेदारों में मलिहाबाद के शशिकांत ने 7.93 लाख के बिजली बिल पर 6.38 लाख की छूट हासिल करके
रिकॉर्ड बनाकर एकमुश्त बाकी रकम को जमा किया है।
   अमौसी जोन के मुख्य अभिंयता महफूज आलम के मुताबिक मलिहाबाद के चांदपुर निवासी शशिकांत पर 7,93,892 रुपये बिजली बिल बकाया था। बकायेदार ने
ब्याज एवं मूलधन पर छूट के लिए 2000 रुपये जमा करके पंजीकरण कराया। पंजीकरण होने पर 100 फीसदी ब्याज एवं 25 फीसदी मूलधन की रकम मिलाकर कुल  6,38,092 रुपये की छूट बनी। बकायेदार ने एकमुश्त 1,91,149 रुपये जमा करके इस छूट को हासिल किया। राजधानी में एक घरेलू उपभोक्ता के द्वारा ली जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी छूट है।

अमौसी में सर्वाधिक पंजीकरण
  साथ ही, अब तक सबसे ज्यादा अमौसी जोन के 2477 बकायेदार ब्याज व मूलधन में 25 फीसदी छूट के लिए आए हैं। ऐसे बकायेदारों ने 2000 रुपये का शुल्क जमा
विज्ञापन
विज्ञापन

करके पंजीकरण कराया है। जबकि इस पंजीकरण में जानकीपुरम जोन में दूसरे नंबर पर है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुताबिक लखनऊ समेत अन्य जनपदों के 1478 बकायेदारों ने करीब 3.12 करोड़ की छूट का लाभ उठाया है। लखनऊ के अमौसी क्षेत्र में 2477, जानकीपुरम् क्षेत्र में 371, लखनऊ मध्य क्षेत्र में 301,
एवं गोमती नगर क्षेत्र में 156 बकायेदारों ने पंजीकरण कराया है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें