फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का बड़ा आरोप: एसआईआर में सपा के संभावित वोटरों को काटने की कोशिश, अफसरों पर दबाव

Thu, 18 Dec 2025 07:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

SIR in UP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश के अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के संभावित वोटरों को काटने का प्रयास हो रहा है। 
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री एसआईआर में समाजवादियों का वोट काटने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे है। आरोप लगाते हुए कहा कि वह अधिकारियों से कह रहे हैं कि कमी निकालिए और समाजवादी पार्टी के लोगों का वोट काटिए।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि अभी निर्वाचन आयोग के आंकड़े नहीं आए है। हमारे पास भी आंकड़े नहीं आये आखिर मुख्यमंत्री को कैसे पता चल गया कि चार करोड़ वोट कट गये है। आरोप लगाते हुए कहा कि सुनने में आ रहा है कि भाजपा के नेता और विधायक रात में निजी कम्पनियों के साथ बैठकर चार करोड़ वोट बराबर करने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर चार करोड़ वोट कट गया तो 403 विधानसभा क्षेत्रों में हर जगह भाजपा का 84 हजार वोट कट गया है। यही भाजपा को हरायेगा।

सपा प्रमुख ने कहा कि सच्चाई यह है कि यह एसआईआर नहीं एनआरसी है। अगर कल को एनआरसी होगा तो सरकार इसके अलावा और कौन सा कागज मांगेगी। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार से मिला हुआ है।
विज्ञापन


विधानमंडल दल की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि भाजपा विधान सभा में जनता के मुद्दों पर नहीं वंदे मातरम पर चर्चा करना चाहती है। आगे कहा कि जिन्होंने तिरंगा नहीं फहराया वे वंदे मातरम पर क्या चर्चा करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि विधायकों के साथ विधानसभा में उठने वाले महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है। कोडीन सिरप कफ सिरप को लेकर पूरा प्रदेश चिंतित है। आरोप लगाया कि सरकार नकली कफ सिरप वालों से मिली हुई है। गरीबों और बच्चों को ऐसा कफ सिरप दिया है जिससे कई जगह जान चली गयी है। उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग में जो घोटाले हो रहे है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। अभी भर्ती का जो विज्ञापन आया है उसमें पिछड़ों के साथ धोखा हुआ है।

बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा महिला डॉक्टर का हिजाब खीचने को बहुत दुःखद घटना बताते हुए कहा कि इसकी पूरी दुनिया में निंदा हुई है। यह निन्दनीय है। ऐसा व्यवहार किसी को नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें