फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : बिजली बिल किश्त में जमा कर चुके पांच लाख बकायेदारों को भी मिलेगी ब्याज-रकम की छूट

Mon, 08 Dec 2025 12:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमर उजाला में चार दिसंबर को छपी खबर पर पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने छह दिसंबर को आदेश जारी किया है। अब 31 मार्च 2025 के बाद किश्त में बिल जमा कर चुके बकायेदारों को भी छूट मिलेगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर कॉर्पोरेशन की बिजली बिल राहत योजना 2025 में उन बकायेदारों का अब 100 फीसदी ब्याज माफ होगा और मूल रकम पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी, जिन्होंने 31 मार्च 2025 के बाद किश्त में आंशिक भुगतान किया है। ऐसे बकायेदारों की तादाद लखनऊ समेत प्रदेश भर में पांच लाख से ज्यादा होगी। अब तक ऐसे बकायेदारों को इस योजना से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन


अमर उजाला ने चार दिसंबर को पीड़ित बकायेदारों की व्यथा को मार्च के बाद किश्त जमा की, योजना से बाहर हो गए शीर्षक से खबर को छापकर समाधान योजना की तकनीकी खामी का खुलासा किया था। पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने इस खबर का संज्ञान लेकर विधिक राय के बाद योजना में संशोधन कराया।

ये भी पढ़ें - प्रदेश की मतदाता सूची से कट सकते हैं तीन करोड़ से ज्यादा नाम, इन जिलों में सबसे ज्यादा वोट कटने की संभावना
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुना है क्या: 'साहब के मायाजाल से नौकरशाह के वेयरहाउस तक', नशे की डोज देने वाले बने भोले; पढ़ें दिलचस्प किस्से
विज्ञापन


इस संबंध में पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने छह दिसंबर को आदेश जारी कर उन बकायेदारों को भी छूट की सुविधा को मुहैया कराया, जो मार्च 2025 के बाद किश्त में बिलों का भुगतान कर चुके हैं। दरअसल पूर्व के आदेश में यह सुविधा सिर्फ उन्हीं बकायेदारों के लिए थी, जिन्होंने 31 मार्च 2025 के बाद कोई भुगतान न किया हो।

जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह एवं लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि योजना के संशोधित आदेश से अब 31 मार्च 2025 के बाद किश्त में बिल जमा कर चुके बकायेदारों को भी 100 फीसदी ब्याज और बिल की मूल रकम पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें