फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अपंग ट्राली ट्रांसफार्मर दुरुस्त,जेई-एसडीओ को फटकार

विज्ञापन
सुबह खाली खड़ी थी ट्राली, शाम को रख दिया गया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

विज्ञापन

विश्वविद्यालय खंड के एक्सईएन ने पहुंचकर लिया जायजा, वैकल्पिक संसाधन ट्राली ट्रांसफार्मर को अपंग बनाने का मामला

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बिजली संकट को दूर करने वाले वैकल्पिक संसाधन ट्राली ट्रांसफार्मर को अपंग बनाने वाले डालीगंज इक्का स्टैंड उपकेंद्र के जेई एवं एसडीओ को जमकर फटकारा गया। इस मामले में खुद विश्वविद्यालय खंड के एक्सईएन अजय कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर ट्राली ट्रांसफार्मर की बदहाली को देखा, और उनको अपने सामने ही दुरुस्त कराया। इस मामले की जांच रिपोर्ट उच्च स्तर पर जाएगी।
विज्ञापन


अमर उजाला के द्वारा बृहस्पतिवार को इस मामले का मुद्दा उठाए जाने के बाद पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल ने संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने एक्सईएन को भेजा, जिन्होंने वहां के जेई एवं एसडीओ को घटना स्थल पर तलब किया। पहले एक्सईएन ने दोनो जगह की ट्राली ट्रांसफार्मर के पंचर सही कराया। फिर, पन्ना लाल रोड से आवागमन में अवरोध उत्पन्न कर रही ट्राली ट्रांसफार्मर को हटवाया। यहीं नहीं, मनकामेश्वर मंदिर रोड पर जो बिना ट्रांसफार्मर के ट्राली खड़ी थी, उसको दुरुस्त कराया गया। इस ट्राली पर एक घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर रख दिया गया। इससे वैकल्पिक संसाधन दुरुस्त हुए जिससे इमरजेंसी में बिजली संकट की समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन


सुबह खाली खड़ी थी ट्राली, शाम को रख दिया गया ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें