शनिवार सुबह 5 गुल हुई बिजली रविवार शाम को चालू हो सकी
लखनऊ। हरदोई रोड पर बीते शनिवार सुबह एक डंपर चालक की लापरवाही 25 हजार आबादी पर भारी पड़ी। इससे उपभोक्ताओं का बिजली और पानी गुल हो गया। डंपर ने उपभोक्ताओं के बिजली नेटवर्क को इस कदर क्षतिग्रस्त कर दिया कि जेई, एसडीओ व कर्मियों को आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 36 घंटे लग गए। हालांकि, करीब 18 घंटे तक बाद बड़े हिस्से में बिजली चालू होने से लोगों को राहत मिल गई थी। मगर, उन इलाकों की शनिवार पूरीी रात से रविवार शाम पांच बजे बिजली संकट बना रहा, जहां पर क्षतिग्रस्त तारों एवं पोल को लगाने में काफी कठिनाई हो रही थी।
दुबग्गा एसडीओ एएम मंसूरी ने बताया कि डंपर चालक ने शनिवार सुबह पांच बजे पिछले हिस्से को इतना ऊंचा उठा दिया जिससे हाइटेंशन लाइन के स्टील पोल व तार फंस गए जिससे बिजली आपूर्ति का पूरा नेटवर्क टूट गया। इससे हरदोई-सीतापुर बाईपास तिराहा से दुबग्गा सब्जी मंडी तक बिजली गुल हो गई।