माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को बख्शी का तालाब खंड के उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जानकीपुरम स्थित छुइयापुरवा के जीपीआरए उपकेंद्र पर बिजली शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का सुबह 10:30 क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला के द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। शिविर में जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता गीता आनंद, अधिशासी अभियंता पंकज कुमार आदि के द्वारा सुनवाई की जाएगी। यह शिविर अपराह्न 3:30 बजे तक चलेगा।
इनकी होगी सुनवाई
उपकेंद्र स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में जीपीआरए, न्यू कैम्पस, आईआईएम रोड, बौरूमऊ, बीकेटी तहसील, इटौंजा, इट्रीग्रल उपकेंद्र के तहत कुर्सी रोड, जानकीपुरम विस्तार, आईआईएम रोड, छठा मील, बीकेटी, इटौजा आदि कस्बे एवं गांवों के उपभोक्ता गलत रीडिंग के बिजली बिल, मीटर तेज चलने, बिल एवं आवेदक नए कनेक्शन न मिलने की समस्या को लेकर आ सकते हैं।
यह दस्तावेज जरूर लाए
जो उपभोक्ता एवं आवेदक बिजली शिविर में समस्या लेकर आएं तो उससे संबंधित दस्तावेज जरूर लाएं। बिल गलत हो तो जमा बिल, मीटर रीडिंग का वीडियो, बदले गए मीटर का प्रमाण पत्र लेकर आएं। नए कनेक्शन का आवेदन किया तो प्रोसेसिंग फीस की रसीद साथ लाएं।