फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त , ट्राली से चल रहा काम, रोज लगता जाम

विज्ञापन
डालीगंज इक्का स्टैंड उपकेंद्र के पन्नालाल रोड चौराहे पर आवागमन में बाधक बनी यह ट्रांसफार्मर ट्र
विज्ञापन

विज्ञापन
विश्वविद्यालय खंड का मामला, एक्सईएन ने नहीं सुना पार्षदों की व्यथा

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। विश्वविद्यालय खंड के तहत इलाकों में करीब 15 दिन पहले तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिम्मेदार जेई-एसडीओ ने उन जगहों पर ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर उपभोक्ताओं की बिजली कोे चालू कर दिया। मगर, जिन जगहों पर ट्राली को खड़ा कर दिया, वहां रोजाना सुबह-शाम सड़क जाम होने से लोग परेशान हैं। बीते बुधवार को तीन पार्षद इस व्यथा को बताने के लिए एक्सईएन के पास गए तो उसने मुलाकात ही नहीं की।

पार्षद प्रमोद सिंह राजन ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर न्यू हैदराबाद के फूल पार्क, पन्ना लाल रोड एवं अंबिका मार्केट में क्षतिग्रस्त हुए थे। ट्राली सिस्टम इमरजेंसी सेवा है। मगर, जेई-एसडीओ की लापरवाही के कारण 15-15 दिन तक ट्राली ट्रांसफार्मर को बीच रास्ते से नहीं हटाया जाता है। आम जनता की इस परेशानी को लेकर तीन पार्षद बुधवार शाम को एक्सईएन अजय कुमार से निरालानगर के सिन्हा मार्केट स्थित कार्यालय मिलने गए थे। पार्षद का आरोप कि एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एक्सईएन ने उनसे मुलाकात नहीं की। उनका यह भी आरोप कि खंड का कोई भी जेई-एसडीओ आम उपभोक्ता की कॉल को रिस्पांस नहीं देता है। इस मामले की ऊर्जा मंत्री से शिकायत करने जाएंगे। क्योंकि एक्सईएन ने उनसे मुलाकात न करके जनप्रतिनिधियों को अपमानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन ने पार्षदों को बुलाया था, मगर नहीं गए

जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंंह ने बताया कि किसी उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति में अवरोध आ गया था। एक्सईएन अजय कुमार दूसरे कक्ष में बैठकर समाधान करा रहे थे। पार्षदों के आने का संदेश मिला तो,सभी को दूसरे कक्ष में बुलाया था, मगर वह नहीं गए। यह पार्षद एक्सईएन कार्यालय में बैठे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें