माई सिटी रिपोर्टर
अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को कैसरबाग रोड स्थित जिला कचहरी के सामने लेसा भवन कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से बिजली शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में लखनऊ मध्य क्षेत्र के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय और कमलेश कुमार चौधरी सीधे पीड़ितों की सुनवाई कर उसका समाधान करेंगे। यह शिविर दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। उधर, मुख्य अभियंता ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं की सुनवाई लिए सभी जिम्मेदार अभियंता उपस्थित रहेंगे।
इन इलाकों के पीड़ित समस्याएं लेकर आएं
हजरतगंज, चारबाग, नाका, मोतीनगर, मवैया, बसीरतगंज, अमीनाबाद, मौलवीगंज, गणेशगंज, लाटूश रोड, हुसैंनगज, लालबाग, मॉडल हाउस, अहियागंज, राजाबाजार, सिटी स्टेशन, वजीरगंज, बारूदखाना, चौक, जवाहर नगर, लाजपतनगर, चौपटिया, ठाकुरगंज, हुसैनाबाद, मोहनीपुरवा, दौलतगंज, मल्लाहीटोला, बालागंज, आजादनगर, बालाघाट, अंबरगंज सहित आसपास के पीड़ित बिजली संबंधी कोई भी समस्या लेकर आ सकते हैं।
यह दस्तावेज साथ में जरूर लाएं
पीड़ित किसी भी समस्या के लिए अधिशासी अभियंता को संबोधित करते हुए प्रार्थना पत्र घर से लिखकर लाएं। बिल गलत तो पूर्व में भुगतान किए गए बिलोें को साथ मीटर की रीडिंग का वीडियो बनाकर भी लाएं। नया मीटर रिकॉर्ड में दर्ज नहीं तो बदले गए मीटर की सीलिंग सर्टिफिकेट और रीडिंग का वीडियो लेकर आए। इसी प्रकार जिस भी तरह की समस्या हो, उससे संबंधित पुराने दस्तावेजों को साथ लाए जिससे समस्या हल होने में मदद मिलेगी।