फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रांसफार्मर से चिपककर बच्चे की मौत, क्रिकेट खेलते समय गेंद चली गई; बॉल उठाते समय करंट लगा

Sun, 27 Jul 2025 12:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में ट्रांसफार्मर से चिपककर बच्चे की मौत हो गई। साथियों के साथ क्रिकेट खेलते समय गेंद  चली गई थी। बॉल उठाते समय उसे करंट लग गया। 
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़, फहद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेलने के दौरान सात वर्षीय फहद ट्रांसफार्मर में आ रहे करंट में चिपक गया। उसे आनन फानन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना से घरवाले बिलख उठे। 
विज्ञापन


घटना कैसरबाग थाना क्षेत्र के विधानसभा उपकेंद्र के तहत आने वाले फूलबाग शंकरपुरी कॉलोनी की है। यहां सुबह कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी समय गेंद ट्रांसफार्मर के पास चली गई। गेंद उठाते समय फहद ट्रांसफार्मर से छू गया। करंट लगने से झुलसकर वहीं गिर गया। 

साथियों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास और घर के लोग भागकर पहुंचे। बच्चे को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बच सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की जाली खुली होने से यह घटना हुई है। कई बार लाइनमैन से इसकी शिकायत की गई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। लापरवाही ने आज एक बच्चे की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें