हुसैनगंज खंड के तकनीकी सहायक संतोष कुमार का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी के हुसैनगंज बिजलीघर पर ड्यूटी के दौरान जाम छलकाने का वीडियो वायरल होने पर ऑपरेटर संतोष कुमार को देर रात निलंबित कर दिया गया है। संतोष कुमार निलंबन के दौरान लालबाग उपखंड में अटैच रहेंगे।
दरअसल किसी दिन डयूटी के दौरान संतोष कुमार बिजलीघर पर अपने सहकर्मियों के साथ में रात को शराब पीते हुए गपशप कर रहा है ,जिसका वीडियो वायरल हुआ। मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार भारती ने जांच कर निलंबन आदेश जारी कर दिया। आदेश में यह भी कहा गया कि उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर के द्वारा कई बार तकनीकी सहायक कर्मचारियों को शराब पीने की शिकायत पर चेतावनी दी गई थी मगर उसमें कोई सुधार नहीं हो रहा था।