फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस, इस चुनाव के जरिए 2027 विधानसभा चुनावों का फूंकेगी बिगुल

Mon, 21 Jul 2025 10:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Panchayat Elections: यूपी में कांग्रेस का पंचायत चुनाव अकेले लड़ने जा रही है। इस त्रिस्तीय चुनाव के जरिए वह अपने संगठन को मजबूत दिखाने की कोशिश करेगी। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व प्रभारी अविनाश पांडेय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी। इस चुनाव के जरिए वह 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। यही वजह है कि संगठन सृजन में एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। हर कार्यकर्ता को एकता का पाठ पढाया जा रहा है। बूथ को सक्रिय करके पंचायत चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की जा रही है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में भी संगठन सृजन को 2027 फतह का मूल मंत्र बताया गया।

विज्ञापन


बैठक में मौजूद प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि संगठन सृजन सिर्फ कार्यकारिणी गठित करने के लिए नहीं हो रहा है बल्कि यह एक ऐसा प्रदेश व्यापी अभियान है जिसका लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव है। हम आगामी पंचायत चुनाव में अपने दम पर लड़ेंगे और इन्हीं चुनावों में 2027 के रण का बिगुल फूंक देंगे। पहला चरण 15 अगस्त 2025 तक बूथ स्तर तक की कार्यकारिणी गठित कर पूरा हो जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनता का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब वह समय दूर नहीं जब लोग अपने वोट की चोट से इस तानाशाही सरकार को बदल देंगे। इस दौरान पूर्व सांसद पीएल पुनिया, एपी गौतम एवं रविप्रकाश वर्मा, विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

जोनवार चल रही है बैठक
संगठन सृजन अभियान के तहत समीक्षा बैठकें 16 जुलाई से पश्चिम जोन के मेरठ से शुरू हुई हैं। 17 जुलाई को ब्रज जोन के जनपद अलीगढ़, बुंदेलखंड जोन के जनपद झांसी, प्रयाग जोन के जनपद प्रयागराज, पूर्वांचल जोन के जनपद गोरखपुर में बैठकें हो चुकी है। इसी के तहत सोमवार को लखनऊ में बैठक हुई।
विज्ञापन


कल प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन बिजली काटौती, निजीकरण और यूरिया खाद की किल्लत के विरोध में किया जाएगा। सभी जिला /तहसील/ब्लाक मुख्यायलों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें