फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे टालने के लिए भर रहे गड्ढे

विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर रोड की सड़क को दुरुस्त करते हुए लोक निर्माण की टीम
विज्ञापन

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लोक निर्माण विभाग ने राजधानी की सड़कों पर बारिश के दौरान हुए गड्ढे भरने की मुहिम शुरू की है। विभाग का मांनना है कि ऐसे गड्ढे भरे जाने से हादसे टलेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ ने शुक्रवार को बताया कि ऐसे गड्ढे भरने की मुहिम डालीगंज स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाले फोरलेन सड़क से शुरू की गई है। इस सड़क पर दोनों तरफ बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे ,जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सावन के पहले दिन हनुमान सेतु से लेकर डालीगंज चौराहे तक दोनों तरफ की सड़कों पर जितने भी गड्ढे थे, उनको भरने का काम कर दिया गया है। इससे आवागमन सुगम हो गया है। इसके साथ ही विक्रमादित्य मार्ग ,हनुमान सेतु, कानपुर रोड और लोहिया पथ पर भी गड्ढे भरे जा रहे हैं। उन्होंने बताया जनता से जो भी सूचनाओं मिलती , उस पर तत्काल अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें