फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली विभाग रिटायर करने से भूला, जेई ने मांगा दो अरब का मुआवजा

विज्ञापन
राम नेवल वर्मा का पत्र
विज्ञापन

विज्ञापन

अयोध्या के मुख्य अभियंता को भेजा पत्र ,सात साल से रिटायरमेंट की प्रक्रिया पूरी नहीं कर रहा विभाग

माय सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अयोध्या में बिजली विभाग का एक अजीबोगरीब मामला आया है। यहां के जूनियर इंजीनियर राम नेवल वर्मा को बिजली विभाग रिटायर करना ही भूल गया है। राम नेवल को 31 अक्टूबर 2018 को रिटायर होना था, मगर जिम्मेदार अफसर उनके रिटायरमेंट की प्रक्रिया को अब तक पूरा नहीं किया।
राम नेवल ने सोमवार अमर उजाला को बताया कि अयोध्या की शाहगंज उपकेंद्र पर बतौर जूनियर इंजीनियर तैनात रहे हैं। राम नेवल 31 अक्टूबर 2018 को 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद भी उनसे किसी जिम्मेदार अफसर ने यह नहीं कहा कि अब आप काम करने नहीं आएंगे। अफसरों ने उनके सेवानिवृत दस्तावेजों को अब तक पूरा नहीं कराया, जिसके कारण 7 साल सेवा पेंशन के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न तो मिली पेंशन और न ग्रेच्युटी

राम नेवल वर्मा ने बताया कि सेवाकाल खत्म होने के बाद उनको एक भी धेला नहीं मिला है, जिसके कारण उनका परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इसके लिए अयोध्या जोन के मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया को पत्र सौपा है ,जिसमें उनसे दो अब रुपए का हर्जाना मुआवजा मांगा गया। उन्होंने कहा कि वह रिटायर किए जाने की प्रक्रिया पूरी न करने की शिकायत अयोध्या के पूर्व डीएम से भी कर चुके हैं, जिन्होंने पूर्व मुख्य अभियंता को नोटिस जारी किया था, जिस पर कोई अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें