फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सृष्टि उपकेंद्र के पैनल हुए बाहर... बिजली संकट हुआ कम, एलडीए ने उत्पन्न की समस्या; लेसा ने किया दूर

Fri, 04 Jul 2025 04:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में सृष्टि उपकेंद्र के पैनल अंदर से बाहर की ओर लगाए गए। इससे बिजली संकट कम हो गया है। एलडीए द्वारा उत्पन्न समस्या का लेसा ने समाधान किया। 
विज्ञापन
तकनीकी कर्मचारी यार्ड में नए पैनल से 33 000 वोल्ट की बिजली आपूर्ति के कनेक्शन को जोड़ते हुए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एलडीए द्वारा बनाए गए सृष्टि उपकेंद्र की तकनीकी खामी के कारण सृष्टि अपार्टमेंट, सुलभ आवास सहित बड़े हिस्से में आए दिन बिजली गुल रहती थी। शुक्रवार को इस समस्या का निराकरण हो गया है। लेसा द्वारा 33,000 वोल्ट करंट के जो पैनल अंदर लगे थे, उनको बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब इन पैनल से बिजली चालू कर दी गई है। इसके कारण नमी की समस्या उत्पन्न होने से आए दिन बिजली गुल होती थी, अब वह पहले से बहुत कम हो जाएगी। जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत करीब 35 लख रुपए खर्च करके इन पैनल को लगाया गया है। बक्शी का तालाब के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता की देखरेख में नए पैनल को लगाने का काम हुआ।

काम पूरा होने के बाद करीब आठ हजार उपभोक्ताओं की बिजली चालू कर दी गई है। इससे जनेश्वर, स्मृति अपार्टमेंट और कुर्सी रोड के उपभोक्ताओं को बहुत सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पैनल में आई नमी के कारण पिछले दिनों इन उपभोक्ताओं करीब 18 घंटे बिजली संकट की चपेट में रहना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें