फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः चौक में 73 किलो चांदी लूटने वाला गिरफ्तार, राजस्थान से दबोचा, 25 हजार का था इनाम

Wed, 03 Jun 2020 03:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी जेके राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ के चौक में तीन साल पहले आगरा के सराफा कारोबारी रितेश सोनी से 73 किलो चांदी लूटने वाले राजस्थान के बदमाश जेके राणा उर्फ जितेंद्र को पुलिस ने सोमवार को राजस्थान स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि राणा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


राणा के राजस्थान स्थित घर पर मौजूद होने की खबर मिलने पर पुलिस टीम वहां भेजी गई थी। उस पर चौक कोतवाली से 25 हजार रुपये का इनाम भी था। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि आगरा के कारोबारी रितेश सोनी पांच सितंबर 2017 को अपने मैनेजर हरिश्चंद्र शर्मा और ड्राइवर चंद्र प्रकाश के साथ चांदी खरीदने लखनऊ आए थे। यहां चौक से वह 73.48 किलो चांदी खरीदकर आगरा लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने लूटपाट की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सामने आई थी मैनेजर की साजिश

केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की तो मैनेजर की साजिश सामने आई। वारदात के तीसरे ही दिन पुलिस ने लूटकांड का खुलासा करते हुए राजस्थान के धौलपुर बसेड़ी स्थित करीलपुरा गांव निवासी मैनेजर को गिरफ्तार किया था। मैनेजर ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने ही गांव के ही जेके राणा और दुष्यंत राना उर्फ बिल्ला व उसके मामा नंदकिशोर के अलावा जरगा गांव निवासी राजेश शर्मा तथा सूरज शर्मा उर्फ कटारा से वारदात कराई थी।

पुलिस ने राजेश, सूरज, दुष्यंत और नंद किशोर को भी गिरफ्तार किया था जबकि जेके राणा फरार था। एडीसीपी ने बताया कि चौक कोतवाली के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दूबे, आरक्षी हरिश बंसल, अंकुश शर्मा और सर्वेश कुमार को राजस्थान भेजा गया था। हाईस्कूल पास राणा आपराधिक प्रवृत्ति का है और लूटपाट की वारदातें करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें