फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बच्चे की मुंह दबाकर हत्या, तालाब में उतराता मिला शव, चेहरे व गले पर मिले चोट के निशान

Thu, 28 Aug 2025 09:28 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के गुडंबा में एक आठ वर्षीय बच्चे का शव तालाब में उतराता मिला है। बच्चे के माथे पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के गुडंबा इलाके के एक गांव से मंगलवार शाम से लापता आठ वर्षीय बच्चे का शव बुधवार की सुबह गांव के ही तालाब में उतराता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन


बच्चे के पिता ने बताया कि बेटा मंगलवार शाम करीब छह बजे वह घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। खोजबीन के बाद पता न चलने पर गुडंबा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह बड़ा बेटा नित्यक्रिया के लिए घर से करीब 400 मीटर दूर स्थित तालाब के पास गया था। वहां उसने छोटे भाई का शव उतराता देखा और शोर मचाया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।

बच्चे के माथे के बायीं ओर गहरे जख्म का निशान था। होंठ, गले और नाक पर भी चोटें थीं। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई है। वहीं मामले की जांच कर रही पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें शक के आधार पर दो नशेड़ियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें