फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कोल्डड्रिंक समझकर बच्चे ने पी लिया कीटनाशक, ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत

Tue, 09 Dec 2025 10:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में एक बच्चे ने कोल्डड्रिंक समझकर कीटनाशक पी लिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के चिनहट में शनिवार छह दिसंबर को तीन वर्ष के कृष्णा ने कोल्डड्रिंक समझकर कीटनाशक पी लिया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सीतापुर निवासी मजदूर रिंकू तकरोही स्थित डूडा कॉलोनी में पत्नी गीता, तीन बेटों व एक बेटी के साथ रहते हैं। उनके मुताबिक छह दिसंबर को वह काम पर गए थे। घर में पत्नी व बच्चे थे। दोपहर में छोटे बेटे कृष्णा ने कमरे में रखे कीटनाशक को कोल्डड्रिंक समझकर पी लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नशीला सिरप : एसआईटी सुपर स्टॉकिस्ट के ठिकानों से शुरू करेगी छानबीन, राज्य स्तरीय एसआईटी जल्द होगी गठित
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 41,424 पदों पर होमगार्ड भर्ती के लिए आए सात लाख से अधिक आवेदन, अभी एक सप्ताह का समय बाकी


पत्नी ने उसे उल्टी करते देखा तो घबरा गईं। इसके बाद उन्होंने रिंकू को जानकारी दी। आनन-फानन घर पहुंचे रिंकू ने बेटे को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें