फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने ऑर्डर किया चिली पनीर, पैकेट में आया चिली चिकन, खाने के बाद मचा हंगामा

Thu, 12 Oct 2023 05:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

जब उन्होंने परिवार के साथ रेस्टोरेंट का भेजा खाना खाया, तो खाना मांसाहारी होने का पता चला। उनका आरोप है कि मांसाहारी खाने का पता चलते ही उनके परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के आशियाना इलाके में रहने वाले एक मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष को ऑनलाइन ड्राई चिली पनीर ऑर्डर करना भारी पड़ा गया। उनको चिली पनीर की जगह चिली चिकन भेज दिया गया। पीड़ित ने खाना भेजने वाले रेस्टोरेंट व डिलीवरी बॉय के खिलाफ आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आशियाना के सेक्टर-ई इलाके में एक मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष रहते हैं। उनके मुताबिक 9 अक्तूबर को रात 9 बजे के आसपास उन्होंने स्विगी एप के माध्यम से आलमबाग स्थित चाइनीज फ्यूजन नामक रेस्टोरेंट से ड्राई चिली पनीर का ऑर्डर बुक किया था। 

कुछ देर बाद डिलीवरी बॉय मो. इमरान ऑर्डर लेकर उनके घर पहुंचा। पर, जब उन्होंने परिवार के साथ रेस्टोरेंट का भेजा खाना खाया, तो खाना मांसाहारी होने का पता चला। उनका आरोप है कि मांसाहारी खाने का पता चलते ही उनके परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें