फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने में केस दर्ज, तकनीकी टीम कर रही मामले की जांच

Tue, 30 Sep 2025 08:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

धमकी भरे ईमेल की सत्यता की जांच और ईमेल के स्रोत की पहचान कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। तकनीकी टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट और कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में सरोजनीनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर विपुल कुमार के मुताबिक 28 सितंबर को अमौसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के आधिकारिक ईमेल पर संदिग्ध संदेश प्राप्त हुआ। इसमें अमौसी एयरपोर्ट, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अन्य हवाई अड्डों व कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


मामले में विपुल कुमार ने तहरीर दी। उन्होंने धमकी भरे ईमेल की सत्यता की जांच और ईमेल के स्रोत की पहचान कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरोजनीनगर पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर तकनीकी टीम को धमकी भरे ईमेल की जांच सौंप दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें