फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मंदिर में शादी रचाई, हनीमून मनाया, पांच दिन बाद दूसरी संग लिए फेरे

Mon, 25 Sep 2017 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo image
विज्ञापन
हुसैनगंज निवासी निजी कंपनी में काम करने वाली युवती को कपड़ा कारोबारी निशांत वर्मा ने प्रेम जाल में फंसाकर आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई।
विज्ञापन


उसे कानपुर ले जाकर एक होटल में हनीमून मनाया। ...और पांच दिन बाद ही दूसरी युवती के साथ फेरे ले लिए। पहली पत्नी से शादी की बात छिपाते हुए निशांत उससे रुपये वसूलता रहा।

इसका खुलासा होने पर पहली पत्नी ने हंगामा किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने हुसैनगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि निशांत का गोमतीनगर में कपड़े का शोरूम है और युवती एक निजी कंपनी में काम करती थी। दोनों की मुलाकात छह साल पहले हुई और प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन


युवती ने शादी की बात कही तो परिवारवालों के राजी न होने की बात कहते हुए निशांत ने मंदिर में शादी का प्रस्ताव रखा। उसने कहा कि परिवारवालों को बाद में राजी कर लिया जाएगा।

पांच मई 2014 को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। अगले दिन दोनों कानपुर पहुंचे और ब्लिस होटल में हनीमून मनाया। वहां से लौटकर निशांत ने युवती को घर छोड़ते हुए जल्दी परिवारवालों को राजी करने का भरोसा दिलाया।

दिसंबर में वह गर्भवती हो गई तो निशांत ने बच्चा होने से बदनामी होने व युवती की बहन की शादी में अड़ंगा लगने की बात कहते हुए जबरन गर्भनिरोधक दवा खिला दी।

22 नवंबर 2015 को युवती की सहकर्मी ने फोन कर बताया कि निशांत की पत्नी ने उस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए झांसी में एफआईआर दर्ज कराई है। यह सुनकर युवती के होश उड़ गए।

उसने निशांत से पत्नी के बारे में पूछा तो वह फुसलाने और धमकाने लगा। यही नहीं मां के ट्रेन एक्सीडेंट में घायल होने पर उसने युवती से 25 लाख रुपये ले लिए।

युवती ने उधार लेकर और अपने जेवर बेचकर उसे रुपया दिया। इसके बाद से निशांत उसे लगातार परेशान कर रहा है।

पीड़िता का कहना है कि निशांत ने उससे शादी के पांच दिन बाद ही झांसी की युवती से दूसरी शादी कर ली थी। वह झूठ बोलकर उसका शारीरिक व आर्थिक शोषण करता रहा।

बड़ी बहन से की बुराई, छोटी पर डाले डोरे

युवती का आरोप है कि निशांत ने उसकी बड़ी बहन को बरगलाया और छोटी पर डोरे डाले। उससे संपर्क कर अपने साथ काम करने का ऑफर दिया। बहन उसके झांसे में आ गई। 

इस दौरान वह बहन से उसकी बुराई कर उसे भड़काता रहा। हालांकि, कुछ दिन बाद बहन को असलियत समझ आ गई और उसने निशांत का साथ छोड़ दिया।

इसी तरह वह छोटी बहन के पीछे पड़ गया। कोचिंग जाते वक्त उसका पीछा करता। कई बार उसने सरेराह छोटी बहन से अभद्रता की। विरोध करने पर धमकियां देता था।
विज्ञापन

बदनाम करने की धमकी देकर मांग रहा था 25 लाख

पीड़िता ने बताया कि निशांत ने उसके हस्ताक्षरयुक्त स्टांप पेपर को आधार बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। जब वह अपने लिए इंसाफ मांगती और बहनों से छेड़छाड़ का विरोध करती तो निशांत धमकाने लगता।

वह कहता था कि तुम्हारे साइन किए हुए सादे कागज रखे हैं। विरोध करने पर वह इन कागजों में मनचाही बात लिखकर बदनाम कर देगा। वह पीड़िता पर 25 लाख रुपये देने का दबाव भी बना रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें