फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: संदिग्ध हालात में व्यापारी की मौत, डॉक्टर समेत 12 पर अगवा कर हत्या करने का केस, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 01 Sep 2024 09:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Murder in Lucknow: लखनऊ में संदिग्ध हालत में एक व्यापारी की मौत हो गई है। उनके पिता ने डॉक्टर समेत 12 लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
लखनऊ में व्यापारी की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजारखाला निवासी एक किराना व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके पिता ने डॉक्टर समेत 12 लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस कई आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


बाजारखाला के न्यू तिलक नगर निवासी मनोज कुमार गुप्ता के 24 वर्षीय बेटे आयुष किराना की दुकान चलाते थे। एक महीने पहले वह दिल्ली गए थे। बुधवार को ही लौटे थे। बृहस्पतिवार को वह लापता हो गए थे। शुक्रवार सुबह परिजनों को पुलिस की तरफ से कॉल पहुंची कि बलरामपुर अस्पताल में आयुष भर्ती कराए गए थे, वहां उनकी मौत हो गई।

मनोज का आरोप है कि रवि वर्मा, बलराम वर्मा, आदेश, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, बादल, निखिल वर्मा, दीपांशु वर्मा, तुषार राठौड़ व चार अज्ञात ने मिलकर आयुष को कार से अगवा किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती कराया और भाग गए
आरोप है कि आरोपियों ने आयुष को मारा। बेजान हालत में बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराकर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8:40 बजे आयुष को भर्ती कराया गया था। एक घंटे बाद 9:45 बजे उसकी मौत हो गई थी।

दावा : चौकी में दी थी सूचना
आयुष के परिचित अधिवक्ता का दावा है कि बृहस्पतिवार रात को जानकारी हुई थी कि आरोपी आयुष को अगवा कर ले गए हैं। पहले सरोजनीनगर इलाके में रखा, फिर शास्त्रीनगर में कहीं पर ले गए थे। इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी गई थी। उधर, आयुष की बहन सुहानी ने बताया कि भाई की बाइक और कार भी गायब है। अंदेशा है कि आरोपियों ने ही लूट ली है।

लाखों का था कर्ज, जहर देकर मारने का आरोप
परिजनों ने बताया कि जिन आरोपियों पर केस दर्ज कराया है, उनसे आयुष ने पंद्रह लाख रुपये लेकर शेयर में लगाए थे। शेयर में काफी घाटा हुआ था। ये सभी रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि जहर देकर मार दिया गया।

तफ्तीश में लगाई गईं तीन टीमें
मामले में हर एक पहलू को देखा जा रहा है। हत्या व खुदकुशी के बिंदु पर जांच चल रही है। तीन टीमें लगाई गई हैं। फुटेज के साथ सभी की लोकेशन पता की जा रही है। सुबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- विश्वजीत श्रीवास्तव, एडीसीपी पश्चिम
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें