फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Building Collapse: जमींदोज हुए अलाया अपार्टमेंट के मलबे से मिला शबाना का शव, अब तक हो चुकीं तीन मौतें

Thu, 26 Jan 2023 08:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बिल्डिंग की पहली मंजिल में एक फ्लैट 101 नंबर खाली था। 202 में शबाना रहती थीं। उधर, हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शबाना खान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में जमींदोज हुए अलाया अपार्टमेंट के मलबे से शबाना खान का शव मिल गया है। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले सपा प्रवक्ता की मां और पत्नी को बुधवार सुबह रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कृष्णानगर की रहने वाली रंजना अवस्थी की बेटी आलोका अवस्थी वजीर हसन रोड स्थित इस इमारत के फ्लैट नंबर 301 में रहती थीं। पहली मंजिल में एक फ्लैट 101 नंबर खाली था। 202 में शबाना रहती थीं। उधर, हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सपा के पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।

कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमें बनाई गईं हैं। शासन ने प्रकरण की जांच के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है।

वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे ढह गया था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाए गए थे। देर रात तक टीमों ने 12 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया था। 
विज्ञापन

राहत बचाव कार्य लगातार जारी था। बुधवार सुबह चार और लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम आमिर हैदर (72) व उनकी पत्नी उजमा हैदर (35) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें