फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow:बिल्डर के बेटे ने बर्थडे पार्टी में चलाई गोली, सातवीं के छात्र की मौत, रील बनाने के चक्कर में हुई फायर

Mon, 02 Mar 2026 11:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में बिल्डर ने पार्टी का आयोजन किया था। बिल्डर का बेटा अपने दोस्त को असलहा दिखाते हुए रील बना रहा था कि तभी गोली चल गई जो कि उसके दोस्त को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक उनैज व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी व लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में एक बिल्डर के घर में सोमवार शाम को गोली चल गई। गोली सातवीं कक्षा के छात्र के कनपटी में जा लगी। गंभीर अवस्था में छात्र को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


बिल्डर ने सोमवार को 14 वर्षीय बेटे का बर्थडे समारोह आयोजित किया था। बेटे ने पार्टी में अपने दोस्तों को बुलाया था। शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। शोर सुनकर पार्टी में आए लोग वहां पहुंचे तो बिल्डर के बेटे का दोस्त उन्नैज (13) लहूलुहान पड़ा था। उन्नैज के सिर में गोली लगी थी। बिल्डर उन्नैज को लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। छानबीन में सामने आया है कि बिल्डर ने लाईसेंसी रिवाल्वर एसयूवी गाड़ी के डैश बोर्ड में रखा था। दोस्तों को दिखाने के लिए उनके बेटे ने एसयूवी से रिवाल्वर निकाल लिया। इसके बाद दोस्तों को रिवाल्वर दिखाने लगा।

ये भी पढ़ें - T20 World Cup: अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में आए दिग्गज युवराज सिंह, बोले- एक-दो मैच के आधार पर जज न करें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच 17 जून को, रोहित-कोहली की जुगलबंदी का विराट प्रदर्शन देखेगा शहर


रील बनाने के चक्कर में चली गोली
बताया जा रहा है कि दोस्तों को असलहा दिखाते हुए बिल्डर का बेटा रील बनवाने लगा। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली उन्नैज के सिर में लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया खेल-खेल में गोली चलने की बात सामने आई है। पार्टी में मौजूद उन्नैज के दोस्तों व अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी। बिल्डर भाजपा नेताओं का करीबी बताया जा रहा है।

उन्नैज के घर में मचा कोहराम
बदाली खेड़ा में रहने वाले उन्नैज के पिता जमील खां प्रापर्टी का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भागकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। उन्नैज की मां शमा अफरोज बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं। बड़ी संख्या में जमील के रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह शांत कराया और पूरी बात बताई।

विज्ञापन

हादसा मानने को तैयार नहीं परिजन

उन्नैज के परिवार वाले इस घटना को हादसा मानने को तैयार नहीं हैं। परिजनों को कहना है कि गोली सटीक कनपटी के पास लगी है। ऐसे में इसे हादसा कैसे माना जा सकता है। परिजनों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्नैज बिल्डर के बेटे के साथ ही निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उन्नैज का एक छोटा भाई उमैद है।

पुलिस का कहना है कि भूतल पर पार्टी के दौरान ही बच्चे थोड़ी दूरी पर खेल रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटनास्थल कृष्णानगर थाने से 100 मीटर दूर है। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो केस दर्जकर मामले की छानबीन की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें