फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बसपा की महारैली आज, बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचे कार्यकर्ता; नौ बजे से होगा मायावती का संबोधन

Thu, 09 Oct 2025 07:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

BSP rally: बसपा की महारैली आज लखनऊ मैदान में है। कल दिन और रात से पूरे से समर्थकों का आने का क्रम बना रहा। मायावती सुबह नौ बजे अपना संबोधन करेंगी। 
विज्ञापन
मायावती रैली स्थल पर रात भर होते रहे कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वर्गीय कांशीराम की पुण्य तिथि पर लखनऊ में बृहस्पतिवार को होने वाली रैली के लिए बसपा समर्थक पूरे जोश में हैं। रैली में शामिल होने के लिए देश भर के बसपा समर्थक बुधवार सुबह से ही लखनऊ पहुंचने लगे थे। बसपा की इस रैली में उत्तर प्रदेश के साथ ही पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड राज्यों से आए समर्थक भी शामिल हैं।

विज्ञापन


कांशीराम की पुण्यतिथि पर होने वाली इस रैली को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती संबोधित करने वाली हैं। उनको सुनने के लिए बुधवार सुबह से ही बस और छोटे वाहनों का हुजूम रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पहुंचने लगा। रमाबाई रैली स्थल में सभी समर्थकों के रुकने की व्यवस्था की गई है। यहीं से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से सभी समर्थक सभा स्थल की ओर रवाना होने शुरू हो गए। विभिन्न राज्य और जनपद से आए समर्थकों के रुकने और खाने के साथ ही मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई। इसमें कलाकारों ने संगीत के माध्यम से अंबेडकर और कांशीराम के संघर्षों की गाथा बयान की। रैली स्थल पर पुरुषों के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी काफी संख्या मे नजर आए। इनमें से काफी लोग पहली बार लखनऊ आए हैं। उनका कहना है कि वे बहनजी को सुनने के लिए आए हैं। बहनजी उनकी नेता हैं। भले ही वह सत्ता में हो या बाहर, उनका समर्थन हमेशा उन्हीं के साथ रहेगा।

बहुजन की ताकत दिखाने देशभर से जुटे बसपा कार्यकर्ता

रैली के लिए बसपा समर्थक पूरे जोश में हैं। रैली में शामिल होने के लिए देशभर के बसपा समर्थक बुधवार सुबह से ही लखनऊ पहुंचने लगे थे। लखनऊ पहुंचने वालों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड से भी आए समर्थक आए हैं। इनमें महिलाओं के साथ ही काफी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से काफी लोग पहली बार लखनऊ आए हैं। उनका कहना है कि वे बहनजी को सुनने के लिए आए हैं। बहनजी उनकी नेता हैं। भले ही वह सत्ता में हो या बाहर, उनका समर्थन हमेशा उन्हीं के साथ रहेगा। रमाबाई रैली स्थल में सभी समर्थकों के रुकने की व्यवस्था की गई है। यहीं से बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से सभी समर्थक सभा स्थल की ओर रवाना होंगे।

पार्टी को फिर खड़ा करने की कोशिश 

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को राजधानी स्थित कांशीराम स्थल पर बसपा समर्थकों का जमावड़ा लगेगा। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रैली को संबोधित करेंगी, जिसमें वह लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान बदले जाने के बारे में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस द्वारा किए गए दावों का पर्दाफाश करेंगी। साथ ही, वह दलित वोट बैंक को एकजुट करने और बसपा को मजबूत करने की अपील भी करेंगी।

बता दें कि लगातार वोट बैंक घटने और लोकसभा व विधानसभा में उपस्थिति नगण्य होने की वजह से बसपा अपने संगठन का पुनर्गठन कर दलितों में दोबारा पैठ बनाने की कवायद कर रही है। बीते 15 वर्षों के दौरान हुए लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में दलित वोट बैंक का रुख अन्य दलों की ओर हुआ है, जिसने बसपा की मुश्किल बढ़ा दी है। यही वजह है कि बसपा सुप्रीमो ने इस बार कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर विशाल रैली का आयोजन किया है, जिसमें करीब 10 लाख समर्थकों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

रैली की तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। वहीं हजारों समर्थक देर रात तक राजधानी आ रहे थे। बसपा सुप्रीमो मायावती सुबह नौ बजे कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगी। रैली के लिए बामसेफ और बहुजन वालंटियर फोर्स के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भी रैली में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

150 से 200 चंदा लगाकर बहन जी के मिशन को सुनने पहुंचे समर्थक

आमतौर पर किसी पार्टी की जनसभा को सुनने वाले समर्थक का खर्च खुद पार्टी उठाती है लेकिन, बीएसपी सुप्रीमो मायावती की जनसभा को सुनने के लिए पार्टी के समर्थक खुद चंदा लगाकर राजधानी लखनऊ पहुंचे। राजधानी के मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल पर बृहस्पतिवार सुबह 9:00 बजे बीएसपी सुप्रीमो मायावती जनसभा को संबोधित करेंगी। बिहार के भभुआ जिले के रहने वाले दूधनाथ राम ने बताया कि जिले से करीब ढाई सौ की संख्या में समर्थक 150 से 200 रुपये चंदा लगाकर यहां पहुंचे है। बहन जी सत्ता में हो या न हो लेकिन, बहुजन मिशनरी को जिंदा रखने के लिए उनका जीवित रहना ही काफी है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से लोगों का विकास किया।

उत्तराखंड के नैनीताल से पहुंचे मोहम्मद रहीम ने बताया कि बीएसपी शासनकाल में जितना विकास मुसलमानों का हुआ किसी, भी सरकार में उतना नहीं हुआ है। मुसलमान की सुरक्षा उनकी शिक्षा और रोजगार के लिए बहन जी ने निस्वार्थ भाव से काम किया।

गाजीपुर की कलावती देवी बताती हैं बहन जी को भले ही करीब से नहीं देखी हूं लेकिन, उनके प्रति समर्थन आज भी बरकरार है। बहन जी को सुनने देखने के लिए आज यहां पहुंची हूं निश्चित तौर पर उनकी सोच युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें