फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सुलतानपुर जा रही रोडवेज बस का ब्रेक हुआ फेल, चपेट में आया बाइकसवार

Mon, 23 Feb 2026 10:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बस लखनऊ के अहिमामऊ में हादसे का शिकार हो गई। वहीं, बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। हालांकि, बस में सवार 32 सवारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
बस का ब्रेक हुआ फेल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलमबाग से सुलतानपुर जा रही रोडवेज बस का सोमवार दोपहर अचानक ब्रेक फेल हो गया। आनन-फानन ड्राइवर ने बस को किनारे लगाने का प्रयास किया। इस दौरान मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहा युवक बस की चपेट में आ गया। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। हालांकि, बस में सवार 32 सवारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्हें दूसरी बस से रवाना किया गया।

विज्ञापन


मामला चारबाग डिपो की बस संख्या यूपी 77 एएन 2198 का है। यह बस सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आलमबाग बस अड्डे से सुलतानपुर के लिए निकली थी। शहीदपथ के पास अहिमामऊ में बस के ब्रेक फेल हो गए। बस में सुलतानपुर की 22, जगदीशपुर और हैदरगंज की 12 सवारियां थीं। बस चालक ने ब्रेक फेल होने की सूचना चारबाग डिपो को दी। मौके पर डिपो से मिस्त्री भेजे गए।

चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनारसी राम ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित दूसरी बसों से रवाना किए गए। बस से बाइक के टकराने और बाइक सवार के चोटिल होने पर स्थानीय लोगों ने ड्राइवर से मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर बाइकसवार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बस ड्राइवर को चौकी में बिठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सिर्फ कागजों में हो रही बसों की जांच
परिवहन निगम के नियमों के अनुसार, बस रवाना होने से पहले 11 बिंदुओं पर जांच होनी चाहिए। इनमें ब्रेक, लाइट, टायर, स्टियरिंग, इंजन ऑयल, हॉर्न, वाइपर, सीट बेल्ट, दरवाजे, आपातकालीन खिड़कियों व कूलेंट स्तर की जांच होती है। ड्राइवरों के मुताबिक, बस अड्डों में यह जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। इसी कारण आए दिन बसें रास्ते में खराब हो रही हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें