पढ़ने और जिज्ञासाओं से रू-ब-रू होने वालों के लिए पुस्तकों का संसार बृहस्पतिवार से मोती महल लान में सजेगा। बाल साहित्यकारों के अलंकरण के साथ ही 13वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला मोती महल लॉन में 11 अक्टूबर तक चलेगा। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम व संविधान को समर्पित मेले में खरीदारों को किताबों पर दस प्रतिशत छूट भी मिलेगी।
190 स्टॉल वाले मेले काउद्घाटन राज्यपाल राम नाईक करेंगे। मेले में बाल साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। जहां हिंदी, उर्दू केअतिरिक्त क्षेत्रीय भाषाओं की किताबें भी मिलेंगी।
लखनऊ पर आधारित पांच हजार रुपये की कीमत की पुस्तक ‘द आर्ट ऑफ लखनऊ’ 60 प्रतिशत की छूट पर मिलेगी। आयोजक उमेश ढल ने बताया कि पांच अक्तूबर को मेले में वरिष्ठ कवि नरेश सक्सेना को ‘साहित्यकार शिरोमणि अवार्ड’ से अलंकृत किया जाएगा। सम्मानस्वरूप उन्हें 11 हजार रुपये की धनराशि व स्मृतिचिह्न प्रदान किया जाएगा।