फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मंदिर परिसर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, हत्या की आशंका, सिर पर लगी चोट

Fri, 14 Mar 2025 02:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में एक बुजुर्ग महिला का शव मंदिर परिसर में मिला है। महिला के सिर में चोट है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरपुर निवासी बुजुर्ग महाराजा (85) का शुक्रवार सुबह खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एडीसीपी साउथ अमित कुमावत, एसीपी गोसाईगंज आईपीएस ऋषभ रूणवाल व इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


अफसरों ने छानबीन करने साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस अफसरों का कहना है पीएम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

एडीसीपी साउथ अमित कुमावत के मुताबिक गोसाईगंज के कबीरपुर निवासी महाराजा बीते कई वर्षों से कासिमपुर बिरुहा स्थित झारखंडेश्वर मंदिर में रहती थी। शुक्रवार सुबह उनका शव मंदिर परिसर में ही बिस्तर पर पड़ा मिला। उनके सिर में चोट है।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है। एसीपी गोसाईगंज आईपीएस ऋषभ रूणवाल ने बताया मृतक काफी बुजुर्ग थीं। लिहाजा प्रथम दृष्टया लग रहा हैं गिरने से उनके सिर मे चोट आई है।हालांकि पीएम रिपोर्ट से मृत्यु की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें