फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दो दिवसीय लखनऊ दौरा, बैठकों के साथ शुरू होगी 2024 की तैयारी

Mon, 02 Jan 2023 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों, क्षेत्रीय व जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर सांगठनिक क्रियाकलापों की समीक्षा करेंगे। पार्टी के अभियानों की भी जानकारी लेंगे। 
 
विज्ञापन
बीएल संतोष... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष सोमवार को दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आ रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों, क्षेत्रीय व जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर सांगठनिक क्रियाकलापों की समीक्षा करेंगे। पार्टी के अभियानों की भी जानकारी लेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि बीएल संतोष की अध्यक्षता में होने वाली विभिन्न बैठकों में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह आदि शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि इस बैठक के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो जाएगी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों को जीतने की योजना बनाई है। प्रदेश में निकाय चुनाव टल गए हैं। ओबीसी के आरक्षण को लेकर भाजपा का कहना है कि जब तक ओबीसी को आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक चुनाव नहीं करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें