फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: भोजपुरी गायक पवन सिंह की पत्नी का अपार्टमेंट में हंगामा, मौके से वीडियो बनाकर किया वायरल

Mon, 06 Oct 2025 08:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Pawan Singh wife uproar: पवन सिंह से मिलने पहुंचीं ज्योति ने पुलिस से कहा कि वह बिना पति से मिले वापस नहीं जाएंगी। ज्योति ने मौके का वीडियो बनाकर वायरल किया है।
विज्ञापन
पवन सिंह और ज्योति सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलिब्रिटी अपार्टमेंट में जमकर हंगामा किया। दरअसल, ज्योति अपने पति पवन सिंह के घर पहुंची थीं। सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया और फोन कर सुशांत गोल्फ सिटी थाने से पुलिस को बुला लिया। इस पर वह भड़क गईं।

विज्ञापन


ज्योति ने पुलिस से कहा कि वह बिना पति से मिले वापस नहीं जाएंगी। ज्योति ने मौके का वीडियो बनाकर वायरल किया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें थाने ले जाने के लिए दबाव बना रहे हैं। यही नहीं इंस्पेक्टर भी उन्हें फोन पर धमका रहे हैं। वीडियो में पुलिस और ज्योति में बहस होती दिख रही है। ज्योति पुलिस से कह रही हैं कि वह अपने पति के घर आई हैं। उन्हें पति के घर पर रहने का पूरा अधिकार है। ज्योति ने कहा कि पति के घर से वह बाहर नहीं निकलेंगी। दबाव बनाया तो वह जहर खा लेंगी।



डीसीपी साउथ दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक पवन सिंह और ज्योति का विवाद चल रहा है। गार्ड की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले पवन सिंह के भाई फ्लैट से निकले और ज्योति को बुलाकर ले गए। फिलहाल ज्योति अपने पति के फ्लैट में ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें