फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : खाली प्लाट में युवक का सिर कटा शव मिला, नहीं हो सकी शिनाख्त 

Sat, 07 May 2022 12:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों को से गुमशुदा लोगों के डेटा से मिला कराया जा रहा है। साथ ही सिर की तलाश के खाली प्लाट में खोजबीन की गई, लेकिन सिर नहीं मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गुंडबा  के खत्री चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का  सिर कटा शव मिलने से हड़ंपक मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही चौकी व थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के पीछे अवैध संबंध में हत्या के बिंदु पर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी प्राची सिंह के मुताबिक खत्री चौकी के क्षेत्र में पड़ने वाले जाहिरापुर मोहल्ले में खाली प्लाट में एक युवक का शव मिला। उसका सिर कटा हुआ था। प्लाट में घास उगी होने से शव किसी को दिखाई नहीं दिया। मृतक के शरीर पर पिंक कलर की शर्ट व नीली जींस थी। 

युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच है। युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों को से गुमशुदा लोगों के डेटा से मिला कराया जा रहा है। साथ ही सिर की तलाश के खाली प्लाट में खोजबीन की गई, लेकिन सिर नहीं मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध की तलाश
पुलिस टीम वारदात स्थल की तरफ आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जिससे मृतक और हत्या में शामिल संदिग्ध युवकों के विषय में जानकारी हो सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों को भी इसके लिए अलर्ट जारी किया है। कि कोई मृतक के संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें