फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पारे के सरकते ही मौसम ने दिखाए तेवर, तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा लखनऊ

Thu, 20 Dec 2018 01:04 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पछुआ बर्फीली हवाओं की दस्तक ने प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे करने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को प्रदेश में बढ़ती ठंड के चलते मुजफ्फरनगर 2.4 डिग्री पारे के साथ सबसे ठंडा रहा। जबकि आगरा आईएएफ 4.5 डिग्री के साथ दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। बरेली के साथ लखनऊ प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

विज्ञापन


दोनों ही जगह दिन का न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्शियस से नीचे पहुंच गया। लखनऊ का न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। ये 24 घंटों में 7.4 से लुढ़ककर 6 के नीचे जा पहुंचा।

इन सबके बीच प्रदेश के कई इलाकों में दिन का न्यूनतम पारा 6 और 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि फिलहाल कोई खास मौसमी सिस्टम प्रदेश के आसपास सक्रिय नहीं है, ड्राई एअर कंडीशन एक्टिव है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहाड़ों से आती उत्तर-पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश में रात का पारा सरक रहा है। वायुमंडल में 8-10 की रफ्तार से चलते हवा के झोंको के कारण कोहरा भी फिलहाल कुछ दिन दूर ही रहने के आसार हैं। लेकिन दिन और रात के पारे में उतार-चढ़ाव का ये दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें