फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: 17 जून को मनाई जाएगी बकरीद, मौलाना फरंगी महली ने की घोषणा, तय स्थान पर होगी कुर्बानी

Sat, 15 Jun 2024 07:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Bakrid 2024: बकरदी का त्योहार 17 जून को मनाया जाएगा। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने कहा है कि नमाज और कुर्बानी तय स्थान पर ही होगी। 
विज्ञापन
बकरीद 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ और देश भर में ईद 17 जून को मनाई जाएगी। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इस बात की घोषणा की। बकरीद की नमाज सुबह 10 बजे पढ़ी जाएगी। उन्होंने नमाज में शिरकत करने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि वह सड़क पर नमाज ना पढ़ें। तय स्थान पर ही नमाज पढ़ी जाए। 

विज्ञापन


तय स्थान पर हो कुर्बानी 
राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने बकरीद की तैयारियों को लेकर मस्जिदों के आसपास सफाई के और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि नमाज केवल मस्जिद के अंदर होगी। किसी भी दशा में नमाज सड़क पर संपन्न नहीं होगी। भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर नमाजियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी।

बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी निर्धारित स्थान पर ही होगी। साथ ही प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन से कहा गया है कि कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीद फरोख्त और परिवहन को लेकर आम लोगों और व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें