-लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती जाने वाले वाहन बाराबंकी से जरवल रोड, कर्नलगंज, उतरौला, डुमरियागंज होते हुए जाएंगे। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन भी इसी रोड से गुजरेंगे।
-गोंडा, बलरामपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन कर्नलगंज, जरवल रोड, रामनगर चौराहा होते हुए बाराबंकी-लखनऊ को जाएंगे।
-इलाहाबाद, सुल्तानपुर की ओर से बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहन सुल्तानपुर से कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर जाएंगे।
- अंबेडकरनगर से बस्ती जाने वाले वाहन अतरौलिया, आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर जाएंगे।
-रायबरेली, अमेठी से गोरखपुर जाने वाले वाहन अमेठी से कादीपुर, शाहगंज, आजमगढ़, दोहरीघाट होते हुए गोरखपुर जाएंगे।
इस पर एसपी सिटी विजयपाल सिंह का कहना है कि 26 से 29 जुलाई तक कांवड़ियों के आगमन को लेकर हाईवे बंद रहेगा। उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाईवे व सरयू पुल पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। कांवड़ियों के वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं।