फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ-अयोध्या एसी डबलडेकर बस का ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ से अयोध्या के बीच एसी डबलडेकर बस का ट्रायल शुरू हो गया है। रविवार को बस लखनऊ से अयोध्या पहुंची, जहां चालक और परिचालक ने रामलला के दर्शन भी किए। महीनेभर तक ट्रायल के बाद बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज को पहली एसी डबलडेकर बस करीब आठ महीने पहले मिल गई थी। इसे बाराबंकी डिपो में खड़ा किया गया है। बिजली, पर्यावरण सहित अन्य विभागों से लखनऊ परिक्षेत्र ने एनओसी ले ली है, लेकिन चार्जिंग की व्यवस्था न होने से बस का संचालन नहीं हो सका। अब बाराबंकी में चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इसी बीच बस का ट्रायल शुरू कर दिया गया है।

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि ट्रायल के दौरान फिलहाल यात्रियों का अनुभव अच्छा है। एसी डबलडेकर बस में 64 यात्री एक बार में सफर कर सकते हैं। लखनऊ से अयोध्या की डबलडेकर बस का किराया 243 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें