लखनऊ। काकोरी के आउटर रिंग रोड चिलौली अंडरपास के पास शनिवार शाम मुबारकपुर गांव निवासी प्रहलाद (19) की ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई।
मुबारकपुर के ग्राम प्रधाप लेखराम राजपूत के मुताबिक गांव का रहने वाले सतीश शनिवार शाम पांच बजे प्रहलाद के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाद लेने जा रहा था। इस बीच चिलौली अंडरपास के प्रहलाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और ट्रॉली का पहिया उनपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल प्रहलाद को परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। प्रहलाद के परिवार में पिता चौधरी, मां और दो भाई व तीन बहने हैं।