फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश, सात गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शहीद स्मारक व चिनहट इलाके में हुआ प्रदर्शन और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
domo pic - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में 3 अक्तूबर को हुई हिंसा के विरोध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुतला जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शहीद स्मारक के पास से सात लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं चिनहट इलाके में भी कुछ लोगों ने पुतला जलाकर विरोध किया। वहां तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज धनंजय पांडेय के मुताबिक शहीद स्मारक में पकड़े गए लोग संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केंद्रीय  गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुतला लेकर पहुंचे थे। किसान मोर्चा के सदस्य नारेबाजी कर रहे थे। पुतला दहन करने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों में संदीप पांडेय,  अमित मौर्या, मुनीम कुमार, राजीव कुमार यादव, संतोष कुमार, आदिल खान और विरेंद्र गुप्ता है।  सातों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, चिनहट इलाके में भी कुछ लोगों ने पीएम का पुतला दहन किया। पुलिस ने यहां तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें