फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: विधायक का स्टीकर लगी एसयूवी से दरोगा को कुचलने का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को छोड़ा सिर्फ गाड़ी सीज की

Wed, 27 Aug 2025 10:38 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में एक दरोगा को भाजपा का झंडा और विधायक की स्टीकर लगी एसयूवी से कुचलने का प्रयास किया गया। पुलिस ने सिर्फ एसयूवी सीज की और आरोपी को जाने दिया। 
विज्ञापन
बिना नंबर विधायक लिखी एसयूवी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में मंगलवार शाम स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को जब दरोगा राम गोपाल यादव ने रोकने का प्रयास किया तो उनको एसयूवी से कुचलने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि वह बच गए और एक किमी पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आरोपी की एसयूवी सीज की और उसको थाने से छोड़ दिया। सीज की गई एसयूवी पर भाजपा का झंडा, विधायक का स्टीकर और बीकन लाइट लगी थी। स्कूल की प्रधानाचार्य के मुताबिक कुछ दिनों से बिना नंबर की एसयूवी सवार शोहदा स्कूल की छुट्टी के समय छात्राओं से छेड़छाड़ और पीछा करता था।

ये भी पढ़ें - बाढ़ से कितना हुआ नुकसान बताएगा सेटलाइट, इसी मानसून सीजन में होगा ट्रायल; पौने तीन करोड़ किसानों को फायदा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 10 लाख की घूस के लेनदेन में सीबीएन के दो निरीक्षक और नर्सिंग होम संचालक सहित छह गिरफ्तार, रंगेहाथ पकड़े गए
विज्ञापन


23 अगस्त को आरोपी फिर स्कूल गेट पर पहुंचा। आरोप है कि जब वह स्टाफ के साथ गेट पर पहुंचीं तो शोहदा उनसे उलझ गया और उनकी गाड़ी में टक्कर मारते हुए उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य का आरोप है कि गुडंबा पुलिस से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मंगलवार शाम टेढ़ी पुलिया चौराहे पर दरोगा राम गोपाल ने उक्त एसयूवी को रोकने का प्रयास किया तो उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। दरोगा ने शनि मंदिर के पास एसयूवी को पकड़ लिया। आरोपी ने खुद को पूर्व सांसद का रिश्तेदार बताया। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी गाड़ी के कागजात नहीं दिखा सका था। इसलिए उसकी गाड़ी सीज की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें