फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : अलीगढ़ और बुलंदशहर के सहायक आबकारी आयुक्त निलंबित, प्रयागराज से सम्बद्ध किए गए दोनों अधिकारी

Fri, 17 Sep 2021 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आबकारी आयुक्त सैंथिल पांडियन ने शासन से सहायक आबकारी आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी।  जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने अलीगढ़ और बुलंदशहर के सहायक आबकारी आयुक्तों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। अलीगढ़ स्थित वेब डिस्टिलरी में तैनात सहायक आबकारी डीएन सिंह को विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है। जबकि बुलंदशहर के सहायक आबकारी आयुक्त में जनवरी में हुए जहरीली शराब कांड में आरोपियों के साथ मिलीभगत के आरोप में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने अलीगढ़ के सहायक आबकारी आयुक्त डीएन सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और निलंबन की संस्तुति शासन से की थी। डीएन सिंह पिछले दो वर्षों से वेब आसवनी में सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात थे। बीते दिनों शराब की भराई को लेकर उच्चाधिकारियों से जांच कराई गई थी। इसमें शराब की तीव्रता निर्धारित मानक 42.8 प्रतिशत के अनुरूप नहीं पाई गई थी। जांच में पता चला था कि शराब की तीव्रता 35 प्रतिशत है। निर्धारित मानक की निगरानी न करना विभागीय लापरवाही में श्रेणी में आता है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएन सिंह को निलंबित करते हुए प्रयागराज से सम्बद्ध किया गया है।

वहीं सहायक आबकारी आयुक्त संजय त्रिपाठी को बुलंदशहर में तैनाती के दौरान जनवरी में हुए जहरीली शराब कांड के आरोपियों के साथ मिलीभगत के कारण निलंबित किया गया है। इस शराब कांड में छह लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रथम दृष्टया संजय त्रिपाठी मिलीभगत की बात सामने आई थी। इसके बाद उनके खिलाफ उच्चाधिकारियों से जांच कराई गई थी। जांच में उनकी मिलीभगत के आरोप सही मिलने पर शासन ने शुक्रवार को निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिसके लिये गम्भीर रूख अपनाते हुए शासन द्वारा उक्त कार्यवाही की गयी। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि भविष्य में कोई अन्य अधिकारी/कर्मचारी अपने राजकीय कार्यों में शिथिलता बरतता है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें