फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: रंग लाई अमर उजाला की मुहिम, आईजीपी में शादी की कोई बुकिंग नहीं होगी रद्द

Fri, 07 Nov 2025 02:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इंवेस्ट यूपी के आयोजन के कारण रद्द की गई शादियां की बुकिंग फिर से बहाल कर दी गई है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था जिससे शादी वाले घरों में लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीपी में इन्वेस्ट यूपी के कार्यक्रम की वजह से 19 से 30 नवंबर तक की सभी शादियों की बुकिंग रद्द करने का एलडीए ने फैसला वापस ले लिया है। इससे शादी वाले घरों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 24 से 25 नवंबर के बीच होने वाले इस कार्यक्रम की वजह से 11 दिन की शादियों की बुकिंग रद्द की गई थी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार की ओर से कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन ग्राहकों को पहले फोन कर शादी की बुकिंग रद्द करने के निर्देश दिए गए थे उन्हें अब फोन कर बुकिंग न होने की सूचना दी जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि अब बिटिया की शादी उसी डेट और उसी स्थल पर हो सकेगी।

ये भी पढ़ें -  जेल से निकलने के 44 दिन बाद अखिलेश से मिलने लखनऊ आए आजम, मुलाकात के बाद खुद बताई क्या हुई बातें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाहर की दवा लिखी तो डॉक्टर होंगे निलंबित, सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के मौजूद न होने पर सीएमएस भी होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन


बता दें कि पहले इन्वेस्ट यूपी के कार्यक्रम के लिए 11 दिन की बुकिंग रद्द की गई थी। इन्वेस्ट यूपी की जीबीसी 5 में पीएम मोदी को भी शामिल होना था। मामले में पीड़ित परिवारों व टेंट कारोबारियों ने सीएम से हस्तक्षेप की मांग की थी।

आरोप लगाया था कि स्थानीय अफसरों ने सीएम को अंधेरे में रखा जिससे इन्वेस्ट यूपी का कार्यक्रम शादियों की बुकिंग के बावजूद आईजीपी के ही रखा गया। टेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि एलडीए की ओर से बताया गया है कि 
इन्वेस्ट यूपी ने आईजीपी से अपना कार्यक्रम टाल दिया है। इससे शादी वाले 40 परिवारों को राहत मिली है तो कारोबारियों का एक करोड़ रुपए का नुकसान बच गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें