हिंदू संगठन का आरोप है कि कुछ लोग रविवार सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं। इसमें लोगों को बीमारियां ठीक करने और टोना-टोटका से राहत दिलाने का लालच देकर बुलाया जाता है। इसके बाद उन्हें पानी से नहलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
तीन साल पहले भी लगा था आरोप
अनुज शर्मा का आरोप है कि संबंधित फादर तीन साल पहले राजाजीपुरम के एफ ब्लॉक में थाने के पीछे किराये के मकान में रहकर चंगाई सभाओं का आयोजन करते थे और धर्मांतरण कराते थे। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद उन्हें वहां से जाना पड़ा था। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि तीन साल पहले फादर एक मैरिज लॉन में चंगाई सभा का आयोजन करते थे। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद आयोजन बंद करा दिया गया था और उन्हें चर्च में आयोजन करने के लिए कहा गया था।