फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : अखिलेश ने कसा तंज, बोले- फ्री राशन का वादा करने वाले चुनाव खत्म होने के बाद राशन सरेंडर करने का बना रहे दबाव

Wed, 11 May 2022 03:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर की घटना पर भी आक्रोश जताया है। उन्होंने इसे अनुसूचित जाति के लोगों की अस्मिता का सवाल बताया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत मिलने वाले फ्री राशन पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट कर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय फ्री राशन का वादा करने वाले चुनाव खत्म होने के बाद शर्त रखकर राशन कार्ड सरेंडर करने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'मुफ्त राशन देते समय तो कोई घोषणा न हुई पर अब कुछ परिस्थितियों की शर्त रखकर राशन-कार्ड को वापस कार्यालय में सरेंडर करने की मुनादी की जा रही है अन्यथा इन राशन-कार्ड से लिये गए गेहूं, चावल, चना, तेल व नमक तक को बाजार भाव से वसूलने की धमकी दी जा रही है। इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर की घटना पर भी आक्रोश जताया है। उन्होंने इसे अनुसूचित जाति के लोगों की अस्मिता का सवाल बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें